Breaking News

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट पेपर पर मिली धमकी, लिखा था– “प्लेन में बम है”

लखनऊ: नई दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुबह 8:46 बजे यह सूचना मिली. पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी. रविवार सुबह 9:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट लैंड होने पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल फ्लाइट को सुरक्षा घेरे में लिया और यात्रियों को उतारा गया. इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेश बे में पार्क कराकर चेकिंग शुरू की गई. अभी जांच-पड़ताल की जा रही है, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है.

237 लोग सवार थे: कृष्णा नगर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 9:17 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6650 में बम होने की सूचना पर लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में कुल 222 वयस्क और 8 नाबालिग यात्री सवार थे. दो पायलट और 5 क्रू मेंबर भी थे. लखनऊ में लैंडिंग के बाद फ्लाइट को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां निगरानी बनाए हुए हैं.

नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु: सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन्हें एयरपोर्ट परिसर में रोका गया है. बम स्क्वायड की टीम और सुरक्षाकर्मी विमान की सघनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं. फिलहाल विमान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था: एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था- प्लेन में बम है. यह सूचना क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को दी. पायलट ने डीजीसीए से संपर्क करने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान उतरने की परमिशन मांगी. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इमरजेंसी लैंडिंग की बात बताई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की परमिशन दी गई. स्थिति अभी कंट्रोल में है.

About NW-Editor

Check Also

अली खामेनेई की शहादत के बाद भारत की सड़कों पर उबाल, गम में डूबे शिया समुदाय ने निकाली रैलियां

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *