इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, स्वागत में ‘हर-हर मोदी घर-घर मोदी’ के नारे लगाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण पूर्व एशिया की पांच दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव में इंडोनेशिया पहुंचे। इंडोनेशिया की राजधानी जकर्ता में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय मूल के लोगों ने जमकर नारेबाजे की। इस दौरान लोगों ने ‘हर-हर मोदी घर-घर मोदी’ के नारे लगाए। साथ ही भारतीय मूल लोगों पीएम मोदी के स्वागत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष किए गए। पीएम मोदी अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों के बीच पहुंचे और उनसे हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ते गए। इस दरमियान पीएम मोदी के प्रशंसकों ने सेल्फी भी ली। अपने देश के प्रधानमंत्री को देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे। बता दें कि पीएम मोदी इसके बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में कुछ महत्वपूर्ण समझौतों के साथ साथ इन देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की यह यात्रा अतिशय महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत हिन्द महासागर में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीपों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है। इसको लेकर भारत और इंडोनेशिया के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। इसके अतिरिक्त भारत यहां बंदरगाह और आर्थिक क्षेत्र में निवेश करना चाहता है और यदि यह समझौता पीएम मोदी की वर्तमान यात्रा के दौरान किया जाता है, तो यह मोदी सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में लिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की यह पहली इंडोनेशिया यात्रा है। यात्रा के दौरान मोदी इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। भारत दक्षिण एशियाई देशों के बीच इंडोनेशिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और समग्र रूप से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 18.13 अरब डॉलर था। दोनों देशों का उद्देश्य 2025 तक दो-तरफा व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक बढ़ाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.