गर्मी के सितम व लू के थपेड़ों से लोग हुए बेहाल

फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर रविवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो उठे। गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। मार्गो पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को मौसम में और भी भीषण गर्मी रही। तापमान में हुयी बढोत्तर में जो भी व्यक्ति घर से बाहर निकला तो गर्म तेज हवाओं ने उन्हे झुलसाने में कोई कमी नही की। दिन भर लोग धूप व लू से बचते दिखे। मौसम में तापमान का प्रतिदिन बढता जा रहा है। ऐसेे में जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है और लोग गर्मी के चलते लोग बेहाल है। सुबह छः बजे से ही लोगों को गर्मी का सितम सहना पडा। भोर से ही लोगों के पसीने छूटने लगे। सात बजते ही कड़ी धूप ने लोगों को यह बताया कि अभी उन्हे गर्मी से निजात नही मिलने वाली है। दिन भर लोग चिलचिलाती धूप व लू के थपेडो से जूझना पडा। गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया। बदन को झुलसाने वाली गर्मी से जनमानस कराह उठा है। प्रत्येक दिन तापमान में हो रही बढोत्तरी से लोग घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हो गये। हालाकि कामकाजी महिलाएं रही हो या फिर रोज कमाने खाने वाले मजदूर बदन को झुलसाकर मेहनत मजदूरी करते देखे गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.