Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, अवैध तमंचा व चोरी का सामान बरामद

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में की गई। दिनांक 07/08 जनवरी 2026 की रात्रि थाना बकेवर पुलिस निवाड़ी कला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुनः फायरिंग की, जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष बकेवर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली अभियुक्त अवरार पुत्र इरफान के दाहिने पैर में लगी। घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अवरार पुत्र इरफान, निवासी लुधपुरा थाना जसवंतनगर, हाल पता अशोक नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक बैटरा, एक इनवर्टर, दो पंखे एवं एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवर्षा में बनी लाइब्रेरी का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरा, पंखे व गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार एक अन्य अभियुक्त गोलू कठेरिया अंधेरे व कोहरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना बकेवर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 08/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा बताया गया है और वह पूर्व में चोरी, लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है।

About NW-Editor

Check Also

स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का कार्यक्रम 24 जनवरी को कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा में होगा आयोजित

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *