मेक्सिको में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है. आसमानी आफत के चलते लोगों की मुश्किल बढ़ती जा रही है. लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रॉयटर्स के मुताबिक, अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं.
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ. इसी के साथ कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है. अब लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर हो गए हैं. कई नदियां उफान पर आ गई हैं. कई इलाकों में सड़कों पर बुरी तरह से पानी भर गया है. हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. गाड़ियां पानी में डुबी हुई हैं.
News Wani
