उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में हथियारबंद डाकुओं का हमला, 40 की मौत

मैडगुड़ी । नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम काडुना राज्य के एक गांव पर सशस्त्र डाकुओं ने हमला कर दिया जिसमें 40 लोग मारे गए। वहां के स्थानीय और अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर जनरल इब्राहिम इदरीस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि डाकुओं ने कल काडुना के ग्वास्का गांव पर हमला कर दिया। 3000 की आबादी के बिरनिन ग्वारी स्थानीय सरकार के सुरक्षा बलों से संघर्ष के दौरान ये हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 200 पुलिसकर्मी और 10 पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर तैनात किये गए हैं। डाकुओं से लड़ रहे एक स्थानीय ने बताया कि हमले में 40 लोग मारे गए हैं और मरनेवालों की संख्या के बढ़ने की संभावना है। उसने बताया कि हमलावर जमफारा राज्य से थे, उन्होंने बच्चों पर गोलियां चलाई और उनके घरों को आग लगा दिया।

बताया जाता है कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के द्वारा पास के ही गांव पर हमला किये जाने के एक सप्ताह के बाद ये हमला किया गया है। कडुना राज्य सरकार ने हमले की पुष्टि कर दी है लेकिन मरनेवालों की संख्या के बारे में नहीं बताया है।

एक बयान में स्थानीय सरकार ने कहा कि डाकुओं के हमले का कारण संघीय सरकार के साथ उनका मसला है। कडुना सरकार ने अपने नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके साथ जो भी समस्या है उसे सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति महम्मदु बुहारी ने बिरनिन ग्वारी इलाके में नाइजीरियन सेना के स्थायी बटालियन की तैनाती को मंजूरी दे दी है। स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी प्रभावितों को सहायता प्रदान कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.