Breaking News

थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, चेकिंग में खुला बड़ा राज

 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अक्सर में जांच में यात्रियों से सोने और दूसरे महंगी चीजें बरामद की जाती हैं लेकिन कस्टम की जांच में एक यात्री से अधिकारियों ने 48 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए। यात्री के पास जहरीले सांप मिलने  के खुलासे पर सुरक्षा स्टॉफ भी दशहत में आ गया। यह यात्री थाईलैंड गया था और उसने भारत आने के बैंकांक से फ्लाइट ली थी।

बैग में थे जहरीले सांप
जानकारी के अनुसार मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे पर एक भारतीय यात्री के पास 48 अत्यंत विषैले सांप और पांच कछुए पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि रात को शक होने पर एक यात्री को रोका गया। उसके बैग में 48 बेहद जहरीले वाइपर सांप और पांच कछुए पाए गए। रॉ (वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन) की एक टीम ने इन प्रजातियों की पहचान और प्रबंधन में सहायता की। जिसके बाद वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अनुसार वाइपर सांप और कछुए को वापस उस देश भेजा जाएगा। सुरक्ष एजेंसियों ने यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कस्टम ने साझा की तस्वीर
अधिकारियों ने यात्री से स्पाइडर-टेल्ड हॉर्नड वाइपर, एशियाई पत्ती वाले कछुए और इंडोनेशियाई पिट वाइपर जब्त किए हैं। 48 जहरीले वाइपर सहित सरीसृप व्यक्ति के चेक-इन सामान में छिपे हुए पाए गए। सरीसृपों को भारत में विभिन्न वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत जब्त किया गया है। यात्री का नाम नहीं बताया गया है और चूंकि वह हिरासत में है। उसने अपनी गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक डिश में छटपटाते रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें एक्स पर जारी की हैं। देश में जानवरों का आयात करना अवैध नहीं है, लेकिन भारत के वन्यजीव संरक्षण कानून में कुछ प्रजातियों के आयात पर प्रतिबंध है नवंबर में सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से लौट रहे दो यात्रियों को 12 विदेशी कछुए ले जाने के लिए गिरफ्तार किया।

About NW-Editor

Check Also

मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन,पुलिस की जांच जारी

 मशहूर  एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *