Breaking News

द्वितीय चरण में 56 व्यापारियों को बनाया सदस्य

– मवई व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी
–  व्यापारियों को सदस्य बनाते अध्यक्ष।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के निर्देशानुसार संबद्ध इकाई मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कस्बा मवई में द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान चलाकर 56 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया। अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि शीघ्र ही मवई व्यापार मण्डल ग्राम मवई के आस पास समस्त उपग्रामों में इकाई मनोनीत करेगा। ताकि ग्रामों के व्यापारियों की भी समस्याओं का समाधान किया जा सके। महामंत्री शत्रुघ्न साहू ने कहा कि पंचम चरण तक सदस्यता अभियान चलाकर 500 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री शत्रुघ्न साहू, रवि अग्निहोत्री, पिंटू अग्रहरि, रोहित लाल, योगेश सोनी, पप्पू अग्रहरि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *