नेताजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया हवन-पूजन

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए शनिवार को खागा बाईपास चौराहे पर स्थित गायत्री मंदिर में सपाईयों ने हवन-पूजन किया। भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं यादव महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष केतकी यादव व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव की अगुवाई में हवन-पूजन हुआ। जिसमें नेताजी मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सभी वर्गों के लिए संघर्ष करने का काम किया। मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई। जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि नेताजी से पूरा देश अपार स्नेह करता है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआएं की जा रही हैं। इस मौके पर हनुमान सिंह यादव एडवोकेट, अखिलेश मौर्या, सुजरही प्रधान शिव कुमार यादव, अनिल सिंह, पिंटू यादव, अमन यादव, महेश यादव, रामप्रसाद, झल्लर विश्वकर्मा, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, सुधीर यादव, नरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, विनीत कुमार यादव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.