4 लाख का कर्जा चुकाने के लिए किराएदार ने 108 साल की महिला के काटे पैर

 

 

जयपुर में 108 साल की जमुना देवी के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े और लॉकेट ले जाने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका पुराना किराएदार ही था। घटना के दो दिन बाद मंगलवार सुबह दस बजे जमुना देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कर्जा चुकाने के लिए बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की और उसके पैर काट दिए।

आरोपी जमवारामगढ़ के टोडा मीणा (जयपुर) का रहने वाला प्रकाश प्रजापत है। प्रकाश प्रजापत पहले जमुना देवी के घर पर किराए से रहता था। घर में हुए एक विवाद के बाद उससे मकान खाली करवा लिया गया था। इसके बाद प्रकाश प्रजापत आसपास की कॉलोनी में मकान किराए पर लेकर रहने लगा।

एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बताया कि आरोपी प्रकाश प्रजापत ने कर्जा उतारने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

घटना के बाद जांच शुरू की तो प्रकाश की स्कूटी सीसीटीवी में दिख गई थी। इस स्कूटी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। प्रकाश घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहता था। लूटे गए कड़े बरामद कर लिए गए हैं। इस मुकदमे को केस ऑफिसर स्कीम में रखकर जांच की जाएगी, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

सड़क हादसे में पैर टूटा, इलाज में हो गया ता 4 लाख का कर्जा
पूछताछ में हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश प्रजापत ने बताया- कुछ साल पहले उसका सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था। 4 लाख का खर्चा हुआ। इसके बाद वह इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा था। आए दिन पैसे मांगने वाले उसके घर आते थे। इस पर उसने महिला को मारने का प्लान बनाया।

9 अक्टूबर, रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे वह घर में घुसा और महिला को घसीट कर बाथरूम तक लेकर आया। एक वार से पहले एक पैर काट दिया। दूसरे पैर को काटने में दो वार करने पड़े। महिला चिल्लाए नहीं, इसलिए उसका गला काट दिया। उसी समय सड़क से किसी के गुजरने की आवाज आई तो मौके से भाग गया। महिला के हाथों में पहने हुए चांदी के कड़े भी ले जाने का प्लान था उसके लिए महिला के दोनों हाथ भी काटता।

सीसीटीवी की मदद से पुलिस को मिली बड़ी मदद
आरोपी प्रकाश प्रजापत इसी कॉलोनी में कई सालों तक वृद्धा के यहां किराए रहा था। उसे घर में घुसने और घर से बाहर निकलने के वह तमाम रास्ते पता थे, जहां पर किसी की भी नजर नहीं जाती। यही कारण रहा कि उसने वारदात की और मौके से निकल गया। एक जगह कंस्ट्रक्शन होने के कारण वह दूसरे रास्ते से निकला। इससे वह सीसीटीवी की जद में आ गया। गलता गेट थाना पुलिस को वहीं से लीड मिली। उसके बाद पुलिस आरोपी प्रकाश प्रजापत तक पहुं

5 साल पहले हो चुका पति का निधन
108 साल की जमुना देवी के पति हरिनारायण हलवाई थे। 5 साल पहले उनका निधन हो गया था। जमुना देवी की दो बेटियां हैं। गोविंदी और पप्पू बाई। पप्पू बाई सूरजपोल (जयपुर) में रहती हैं। गोविंदी के दो बच्चे सोनू (24) और ममता (22) हैं।

पति से झगड़े के कारण गोविंदी 20 साल पहले पति को छोड़ जमुना देवी के साथ रह रही थी। सोनू शादी के बाद ससुराल में हसनपुरा में रहता है। घर में 15 कमरे हैं। सभी किराए पर दिए हुए हैं। किराए से ही महिला के परिवार का गुजारा होता है। घर में जमना देवी, गोविंदी और ममता रहती हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.