करवाचौथ पर सजने-संवरने की महिलाओं में दिखी होड़ – ब्यूटी पार्लरों में मंेहदी व मेकअप के लिए रही मारामारी – बाजार में भी उमड़ी भीड़, श्रृंगार सामग्री की जमकर हुई खरीददारी

फतेहपुर। अपने पति की लम्बी दीर्घायु के लिए मनाया जाने वाले वाले करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं में सबसे अधिक सजने एवं संवरने की होड़ रहती है। पर्व के एक दिन पूर्व ब्यूटी पार्लरों में मेंहदी व मेकअप के लिए महिलाओं में मारामारी देखी गयी। उधर बाजार में भी महिलाआंे की जमकर भीड़ उमड़ी। श्रृंगार की दुकानों में लगी महिलाओं की भीड़ यह साबित कर रही थी कि पर्वों में महंगाई का कोई असर नहीं रहता।
बताते चलें कि कल (आज) करवाचौथ का पर्व समूचे जनपद में मनाया जायेगा। पर्व को लेकर महिलाओं द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। सभी महिलाओं ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं सिर्फ सजने एवं संवरने का ही काम बुधवार को पूरा दिन चला। शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खुले ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ देखी गयी। फेशियल, ब्लीचिंग, हेयर कटिंग के साथ-साथ आकर्षक मंेहदी लगवाने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंची। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने महिलाओं के मनमुताबिक हाथ व पैर में मंेहदी सजाई। महिलाओं ने मेंहदी लगवाने के बाद उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली। महिलाओं में पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। आज पूरा दिन बाजार में भीड़ उमड़ी। रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ कासमेटिक की दुकानों में श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीददारी हुयी। उधर बैंगेल्स स्टोर में चूड़ी व कड़ा खरीदने वाली महिलाओं की लाइन भी दिखाई दी। महिलाओं में भी अब बेसब्री से करवाचौथ की शाम का इंतजार है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूरा दिन आज व्रत रहंेगी और शाम को चांद का दीदार कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत खोलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.