व्यापारी व किसानों के एक मंच पर आने से मिलेगी मजबूती: राजेश – उत्पीड़न के विरुद्ध किसान यूनियन करेगा संघर्ष

फतेहपुर। आदर्श व्यपार मंडल उ.प्र. के तत्वाधान में संगठन के सभी फ्रंटलो की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने की। बैठक में संगठन की मज़बूती पर चर्चा करने के साथ ही व्यापारियों हितों से सम्बंधित प्रस्ताव पारित किया गया।
शनिवार को हुसैनगंज कस्बा में फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के सभी फ्रंटलो की जिला स्तरीय बैठक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के संस्थापक एव प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संगठन व्यपार मंडल एवं किसान यूनियन का संयुक्त रंगों का अंग वस्त्र भेंट कर व माला पहनाकर रोज़गार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश सिंह चौहान ने कहा कि किसान एवं व्यापारी एक ही सिक्के के दो भाग हैं। किसानों एवं व्यापारियों के उत्पीड़न पर एक साथ रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होने किसानों एवं व्यापारियों के हित के लिये जनपद में चीनी मिल की मांग रखते मांग सीएम से करने एवं उसके लिये आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष के लिये तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होने किसानों से धान की फसल को सरकारी केंद्रों तक पहुंचाने एवं क्रय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर किसानों की उपज खरीदने के नाम पर उत्पीड़न की शिकायत आने पर भारतीय किसान यूनियन सभी किसानों के उत्पीड़न रोकने के लिये किसानों के साथ है। उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ जनप्रिय बताते हुए किसानों के साधन ट्रैक्टरों को प्रतिबंधित करने व फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिये कंटीले तारो को प्रतिबंधित करने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारी एवं किसान एक साथ एक मंच पर एकत्र होकर संघर्ष करने के लिये सदैव एक साथ है। इस मौके पर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, जिला महामंत्री मुकीम अहमद, मो. इमरान, अनीस खान, प्रकाश शुक्ला, गणेश तिवारी, रवि तिवारी, स्क्रैप संघ के अध्यक्ष मो. अकरम गुड्डू, मो. असगर समाजसेवी, जयप्रकाश, पूनम सिंह, कुंती, सरिता सिंह, सोमदत्त, फरीद अहमद, मो. फैजान समेत बड़ी संख्या में किसान एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.