बिना कपड़ों के मिला शव, शरीर पर चोट के भी निशान, नहीं हुई पहचान

 

हाजीपुर में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। चोट के भी निशाना मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना शनिवार की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है। गले पर गलछे से दबाए जाने के और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। लोगों का कहना है अपराधियों ने रेप के बाद इसकी हत्या की। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु चौर (जलाशय) की है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम कुछ लोगों 17 वर्षीय लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। भगवानपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने कागजी कार्रवाई करने के बाद चौर की झाड़ी से लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस सवान कपिल देव राय ने बताया कि थाना को सूचना मिला थी कि चौर में लड़की की शव है। इसके बाद थाना से टीम गई और लड़की की डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी गमछे से गला दबाकर हत्या दी। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

वहीं हाजीपुर सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट एसके वर्मा ने बताया कि भगवानपुर से एक अज्ञात लड़की की लाश का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट आने बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि अपराधियों लड़की की निर्मम हत्या की है। फिलहाल लड़की का लाश शवगृह में रखा गया है अभी मृतक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है और परिजन सामने नहीं आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.