लौह पुरूष सरदार पटेल की मनाई 147 वीं जयंती – अखंड विशाल रथ यात्रा को सीओ ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वीं जयंती पटेल नगर चौराहा में आज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई।
सर्वप्रथम पटेल जी प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण पूर्व प्रधानाध्यापक राम विशाल पटेल, सहायक संख्याधिकारी सुखलाल दिवाकर एवं राम सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल समेत व्यवसाई सुरेश सचान, प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। एसपी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक नगर वीर सिंह एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अखंड विशाल रथ यात्रा को रवाना किया। रथ यात्रा सदर हॉस्पिटल, ज्वालागंज, वर्मा तिराहा, राधानगर, जोनिहां चौराहा, अवंतीबाई चौराहा, छत्रपति साहू जी चौराहा, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा होते हुए पटेल जी प्रतिमा स्थल पटेल नगर पहुंचकर समाप्त हुई। मार्ग में पड़ने वाले सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के कृतित्व व्यक्तित्व के साथ उल्लेख किया गया। इस मौके पर बाबा रामसनेही, आचार्य कमलेश योगी, सौम्या पटेल, शिवजी, मोहम्मद अनस, मुकेश भारती, राम सागर वर्मा, जयकरण पटेल, जगतपाल कुरील, वीरेंद्र सिंह, भगत सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, शशिकांत यादव, कौशल किशोर मिश्रा, नरेश सिंह, अंशु हाड़ा, रामशंकर शुक्ला, सुमेर लाल सोनी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.