भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी ने मारी बाजी – महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत हुई प्रतियोगिता

फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पॉवर ग्रिड कॉर्पाेरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से प्रायोजित राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा के निर्देशन में सर्तकता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसका विषय ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत रहा।
महाविद्यालय की कला एवं विज्ञान संकाय की लगभग तीस छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पल्लवी सिंह एमए राजनीति विज्ञान, द्वितीय स्थान शिवांगी तिवारी एम0ए0 हिन्दी, तृतीय स्थान अनामिका सिंह एवं सोनम एमए हिन्दी ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार रूचि देवी बीए प्रथम, सान्या शुक्ला एमए प्रथम को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ0 प्रशान्त द्विवेदी, डॉ0 उत्तम कुमार शुक्ल एवं डॉ0 अजय कुमार ने महती भूमिका निभायी। पॉवर ग्रिड कॉर्पाेरेशन इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर अरविन्द पाटिल ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। राज किशोर कनिष्ठ अभियन्ता एवं रवीन्द्र प्रताप सिंह कनिष्ठ अभियन्ता पॉवर ग्रिड ने भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अपनी बात कही। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ0 शकुन्तला ने भ्रष्टाचार अधिनियम का उल्लेख करते हुये कहा कि हम सबमें नैतिकता की कमी होने के कारण भ्रष्टाचार पनप रहा है इसलिये भारत के प्रत्येक नागरिक को भ्रष्ट आचरण से बचना होगा। इस अवसर पर डॉ0 रेखा वर्मा, डॉ0 चारू मिश्रा, रमेश सिंह, विदेह वर्मा, ज़िया तसनीम, राजकुमार, अशोक कश्यप सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.