अधिकारों की सुरक्षा के लिए ब्राह्मण समाज हो संगठित: राजेंद्र नाथ – अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के जनपद आगमन पर समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री त्रिपाठी ने कहा कि हो सकता है कि विभिन्न संगठनों में बटे समाज के लोगों को एकजुट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह संगठन एकमात्र ऐसा संगठन है जो ब्राह्मण समाज के हित, मान सम्मान एवं सुरक्षा के लिए दिन-रात जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। जिसकी वजह से संगठन दिन-प्रतिदिन अपना आकार बढ़ाते हुए समाज के लोगों को एकजुट कर उनके हक एवं हकूक के लिए पूरी निष्ठा के साथ आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का उत्पीड़न करने वाले लोगों को करारा सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब कोई समाज व संगठन एकजुट होता है तो उसके अधिकारों का हनन करने की हिम्मत कोई भी नहीं कर पाता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले की सीमा पहुंचने पर असनी पुल, सातमील चौराहा, लखनऊ बाईपास के बाद शहर के पत्थरकटा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पंडित आशीष त्रिपाठी, केके शुक्ला, अजीत तिवारी नीलू, विकास त्रिवेदी, टिंकू शुक्ला, गणेश तिवारी, राहुल शुक्ला, अभय शुक्ला, अनुराग शर्मा, ललित मिश्रा के अलावा एक सैकड़ा के करीब समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.