भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ आप ने निकाली यात्रा – गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ के नारे लगाकर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

फतेहपुर। प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी ने यात्रा का आयोजन किया। जिसकी शुरूआत कलेक्ट्रेट स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से किया गया। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ के नारे लगाये।
यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला प्रभारी प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, श्रीराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से हुआ। पटेलनगर चौराहा में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सुभाष चौराहा पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। उसके पश्चात पार्षद चौराा में श्यामलाल गुप्त पार्षद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शास्त्री चौराहा में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माला पहनाये। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके नीरजपाल, दीपक वर्मा, ज्ञान सिंह, अगम सिंह यादव, विजय सिंह गातम, राहुल अग्निहोत्री, इमरान, मनीष तिवारी, सर्वेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, रामसिया, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, करिश्मा तिवाराी, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश चौहान, श्रवण कुमार उमराव, योगेश कुमार, इंद्रराज, ऋषभ, धीरज विश्वकर्मा, शिव प्रकाश, राहुल त्रिवेदी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.