महिला संगठन की जिलाध्यक्ष बनीं विनोदनी – सभी मनोनीत पदाधिकारियो का हुआ स्वागत

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के दिशा निर्देश पर महिला संगठन की संरक्षक सलोनी मेहरोत्रा, मोनी गुप्ता, सुमन गुप्ता, संध्या गुप्ता, पुष्पा मिश्रा ने एकमत होते जिला महिला संगठन का गठन करते जिलाध्यक्ष पद पर विनोदनी गुप्ता नगर अध्यक्ष पद पर अनीता रस्तोगी (जान्हवी रस्तोगी) नगर महासचिव पद पर अंकिता तिवारी को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोदनी गुप्ता ने कहा कि जनपद की हर तहसील कस्बे में संगठन का निर्माण करते महिला शक्ति को एक सूत्र में पिरोया जाएगा, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिता रस्तोगी ने कहा नगर छेत्र की समस्त व्यापारी महिलाओ को महिला संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। नगर महासचिव अंकिता त्तिवारी ने कहा कि निर्धन महिलाओ के रोजगार के प्रयास में संगठन कार्यरत रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.