क्षत्रिय महासभा की धर्मेन्द्र को मिली कमान

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की कमान धर्मेंद्र सिंह राजू के हाथों सौंप कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कंधों को मजबूत करने का काम किया। उनके साथ साथ मंडल महामंत्री अनिरुद्ध सिंह को चयन किया गया।
प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह राहुल भैया कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक एवं संयोजक धर्मेंद्र सिंह राजू और कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले गोपाल सिंह जादौन व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार सिंह राणा ने किया और मुख्य रूप से धर्मेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज, मनोज कुमार सिंह महामंत्री उत्तर प्रदेश, कृष्ण सिंह मंडल अध्यक्ष प्रयागराज आदि लोग उपस्थित रहे। मंच की अध्यक्षता देवीदीन सिंह ने की। ऋषि सिंह उदय प्रताप सिंह विक्रम सिंह शुभम सिंह जी राजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को आगे बढ़ने का आवाहन किया और ब्लॉक स्तर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.