24 केंद्रों पर हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा – परीक्षा में नौ हजार विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

फतेहपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न कराई गई। परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षण देवकी सिंह के निर्देश पर जनपद के 24 विद्यालयों में सम्पन्न हुई। जिसमें शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बहुगुणा इंटर कॉलेज हुसैनगंज सहित जनपद के तीनों तहसीलों में परीक्षा संपन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। लगभग 9 हजार विद्यार्थियांें ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया।
गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा. आरपी दीक्षित ने कहा कि यह परीक्षा 1994 में मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रारम्भ हुई थी। कुछ 100 विद्यार्थियों से प्रारम्भ हुई उसी परीक्षा में देश भर में 60 लाख से अधिक विद्यार्थी प्रतिभार कर रहे हैं। आज यह परीक्षा देश की 8 भाषाओं में संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ विद्या का भी विकास हो और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जाने, इस परीक्षा का यह मुख्य उद्देश्य है। इसमें पूछे गये प्रश्न, देश की विभिन्न परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान परीक्षा में भी पूछे जाते है। मुख्य रूप से गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा0 आरपी दीक्षित गिरधारी लाल गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद शुक्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, राजद्वीप यादव, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, किरन गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, सुशीला तिवारी, माया गुप्ता, अर्चना ओमर, विजय लक्ष्मी निगम, पद्मा सिंह की देख रेख में परीक्षा सम्पन्न की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.