नगर विकास राज्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – निकाय में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी हसील करेंगे जीत: राकेश

फतेहपुर। लखनऊ से जनपद आगमन पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर का भाजपा नेता मनोज गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ बाईपास स्थित स्वागत किया गया। इस दौरान नगर विकास राजमंत्री ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जमकर सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाला बताया।
बुधवार को राजधानी लखनऊ से चलकर बांदा जनपद जाने के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर का भाजपा नेता मनोज गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ बाईपास स्थित मनोज राइस मिल में फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर विकास राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों किए जा रहे हैं। नगर विकास मंत्रालय के द्वारा बड़े एवं मध्यम जनपदों में सड़कों का जाल बिछाने के साथ पार्क, जल निकासी समेत अन्य विकास कार्यों को कराया जा रहा है। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को चुनते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने का काम करेगी। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा नेता मनोज गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराए जा रहे हैं। प्रदेश के चहुमुखी विकास से जनता बेहद उत्साहित है और पार्टी आलाकमान यदि उन्हें सदर नगर पालिका से प्रत्याशी बनाती है तो वह भारी बहुमत से जीत हासिल करके भाजपा का ध्वज लहराने का काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पूर्व जिला अध्यक्ष गायत्री सिंह, सुनिधि तिवारी आदि रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.