श्रीमद भागवत महापुराण कथा शुरू, निकली कलश यात्रा – 18 नवंबर तक निरंतर चलेगी कथा

फतेहपुर। श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन हुआ। इसके पूर्व परीक्षित प्रहलाद सिंह गौतम, पत्नी नीरा सिंह ने 51 कलश का संकल्प लेकर कलश यात्रा को सम्पन्न कराया। खुशवक्तरायनगर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। राधानगर होते हुए क्रय-विक्रय समिति गंगानगर कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई।
आयोजक भाजपा नगर मंत्री नागेश सिंह गौतम ने बताया कि कथावाचक अंकुश जी महाराज औरेया ने प्रवचन किया। जिसका सीधा प्रसारण वैदिक चैनल पर दोपहर एक बजे से चार बजे तक हुआ। कथा का आयोजन निरंतर 18 नवंबर तक रहेगा। जिसमें कल (आज) सीधा प्रसारण वैदिक चैनल पर एक बजे से चार बजे तक होगा। इस मौके पर सतेंद्र सिंह चंदेल, महेंद्र शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, राजेश तिवारी, चंद्र प्रकाश, सचिन गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुमित साहू, विवेक गुप्ता, गौरव गुप्ता, आयूष गुप्ता, अखिलेश चौहान, ज्ञानेद्र सचान, सुशील सिंह, संजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रूचिता सिंह, रिचा सिंह, गायत्री सिंह, रेखा पासवान मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.