नफरत व डर दूर कर रही कांग्रेस: अनिल – कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मना किया याद – निकाय क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का प्रांतीय अध्यक्ष ने दिया निर्देश

फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी लोगों में नफरत डर दूर कर रही है। पार्टी के नेता राहुल गांधी पदयात्रा कर तानाशाही सरकार के खिलाफ जनमत तैयार कर रहे हैं। आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ता सारा मतभेद भुलाकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। इन चुनावों में पार्टी में पद और दायित्व का निर्वहन करने वालों की जिम्मेदारी भी तय की जायेगी।
यह हिदायत कार्यकर्ता बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने दी। जिला कांग्रेस कमेटी के जीटी रोड कार्यालय में सोमवार को सर्वप्रथम जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती मनाई गई। पुष्पांजलि देकर नेहरू जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष ने निकाय क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, शिवाकान्त तिवारी, संतोष कुमारी शुक्ला, हेमलता पटेल, पंकज सिंह गौतम, चंद्र प्रकाश लोधी, विकास मिश्रा, मिस्बाहुल हक, मो० आलम, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ल, सलीम खान, इशरत खान, मुन्ना कोरी, लोकनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.