आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली पद यात्रा – पूरे दमखम के साथ निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान

फतेहपुर। नगर पालिका समेत नगर पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ गंदगी हटाओ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आम आदमी पार्टी की ओर से पद यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पूरे दमखम के साथ इस बार निकाय व पंचायत चुनाव पार्टी लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल की अगुवाई में पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा की शुरूआत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 1 अजगवां में किया गया। अजगवां वार्ड से पद यात्रा ने निकलकर विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया। रास्ते भर आम जनमानस को जागरूक किया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायें। इसे दबाने का प्रयास न करें, क्योंकि भ्रष्टाचार के कारण ही विकास नहीं होता। बताया गया कि इस बार नगर पालिका चुनाव व पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इस मौके पर पालिका उम्मीदवार श्वेता सिंह, इमरान, डा. शैलेंद्र सिंह, ऋषभ पांडेय, अवधेश प्रजापति, राज कुमार, रामराज, डा. कमलेश सिंह, धीरज विश्वकर्मा, जय कुमार प्रजापति, रामसुमेर, अमर कुमार, कमलेश सिंह भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.