घर में घुसकर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया डबल मर्डर

 

 

सीतामढ़ी में एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। घटना महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के खनुआ घाट की है। जहां घर में सोए दंपती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में कोई अन्य और सदस्य नहीं थे। वारदात को अंजाम देकर भागने के क्रम में बदमाशों का एक लोडेड देसी कट्टा गिर गया है। जिसे घटनास्थल से पुलिस बरामद कर ली है।

घटना के जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के देर रात दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का पता तब चला घर में काम करने वाला युवक सुबह घर में आया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भी भीड़ जुट है। घटना की सूचना महिंदवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची मामले के छानबीन में जुटी हुई है। वही सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी डीएसपी सदर सुबोध कुमार भी घटनास्थल पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट हुए है।

मृतक के परिजनों को दे दी गई जानकारी

मृतक की पहचान 65 वर्षीय सीता राम राय व उनकी 60 वर्षीय पत्नी फूलो देवी के रूप में की गई है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे। इनका पूरा परिवार बाहर रहता है। बेटा और बेटी को घटना के बारे में ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दे दी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने के इंतजार कर रही है। वहीं ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.