भाकियू की बैठक में बिजली, खाद व धान का उठा मुद्दा – किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: राजेश सिंह

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बिजली, खाद व धान का मुद्दा उठाया गया। निर्णय लिया गया कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
नहर कालोनी प्रांगण में भाकियू की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने शिरकत की। बैठक में बताया गया कि धान खरीद को लेकर 28 नवंबर को बिंदकी तहसील में एसडीएम बिंदकी व किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। 29 नवंबर को खागा एसडीएम के साथ बैठक होगी। समस्याओं के निस्तारण हेतु व संगठन विस्तार को लेकर पांच दिसंबर को विकास खंड खजुहा के गहरूखेड़ा, ग्यारह दिसंबर को खजुहा के सरकंडी, सत्रह दिसंबर को असोथर विकास खंड के जरौली, 18 सिंबर को हस्वा विकास खंड के एकारी गांव में किसान पंचायत की जायेगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि किसानों के ट्यूबवेल में मीटर न लगाया जाये। यदि लगाये गये तो भाकियू विरोध दर्ज करायेगी। इस मौके पर प्रीतम सिंह चंदेल, दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू सिंह, गुड्डू लोधी, संजय शुक्ल, रंजीत सिंह, अंगद सिंह, अजय प्रजापति, शैलेष सिंह, पुत्तन दुबे, सोनू गौतम, मो. आजम, उमेश सिंह, सोलंकी, चंद्रभान सिंह, मनोज पटेल, भानू पटेल, कलीम प्रधान मौजूद रहे। बैठक के अंत में नीरज सिंह चौहान को सदर तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिनका सभी ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.