मुरादीपुर व्यापार मंडल का गठन – राजेश अध्यक्ष व दयाराम बने महामंत्री

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन की इकाइयों का विस्तार करते हुए मुरादीपुर व्यापार मंडल का गठन किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा को संरक्षक/मार्गदर्शक की जिम्मेदारी दी। उधर राजेश गुप्ता को अध्यक्ष, दयाराम साहू महामंत्री, शिवशंकर लोधी कोषाध्यक्ष, अमित शर्मा उपाध्यक्ष, राकेश साहू मंत्री, रामखेलावन को संगठन मंत्री नामित करते हुए पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। तत्पश्चात संगठन विस्तार व व्यापारियों की सेवा की शपथ ग्रहण कराते हुए संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि एकता में शक्ति है। एकमत रहें, एकसूत्र में बंधे। सेवा समर्पण भाव से कार्य करें। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ सदस्यता अभियान जारी होगा। व्यापारियों की समस्याओ के निवारण की पहल की जायेगी। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का कार्यालय व समस्या सुझाव शिकायत पेटिका का आवंटन किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव चन्द्रप्रकाश बब्लू गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, संगठन मंत्री विश्वास राज, मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.