बॉयफ्रेंड ने दोस्त से कराया गर्लफ्रेंड का रेप, दोस्त को भेजा प्रेमिका का अश्लील वीडियो, उसने वायरल करने की धमकी देकर लूटी इज्जत

 

 

पटना में एक बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त से अपनी गर्लफ्रेंड का रेप कराया। दोनों का 1 साल से अफेयर चल रहा था। इस बीच कई बार दोनों के बीच संबंध भी बने। बॉयफ्रेंड ने कई बार उसका अबॉर्शन भी कराया। लड़की शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए।

बॉयफ्रेंड ने गुस्से में लड़की का अश्लील वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया। उसके दोस्त ने लड़की को वो वीडियो भेजा और घर आने की बात कही। उस वीडियो से वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। लड़की जब वहां पहुंची तो उसने उसके साथ रेप किया।

आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर पहले उसे अपने हवस का शिकार बनाया। लेकिन लड़की इस बात से अनजान थी कि जिस पर वह इतना भरोसा कर रही है, उसने धोखे से वीडियो बना लिया है।

लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उसका अबॉर्शन करा दिया। लड़की पटना के ही एक कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा है। जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो लड़के ने इनकार कर दिया। हद तो तब हो गई जब लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया।

दोस्त ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप

हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी के दोस्त ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की का रेप किया। परेशान होकर पीड़िता ने पीरबहोर थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित प्रेमी आदित्य राज और उसके दोस्त शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आज शाम वो मीडिया के सामने पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.