श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में मनाई गीता जयंती – गीता ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को किया सम्मानित

फतेहपुर। डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गीता जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, महेन्द्र शुक्ल, प्रह्लाद सिंह गौतम, सुधाकर अवस्थी रहे। अध्यक्षता आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी व संचालन आयोजक व मुख्य ट्रस्टी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी व मंचासीन अतिथियों ने भगवान मोटेश्वर महादेव, राधा कृष्ण व श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुमित विश्वकर्मा, प्रीती देवी, लक्ष्मी गौतम, सुशील कुमार शर्मा, आदित्य कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्या देवी, अनुज कुमार, शालिनी, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक मौर्य एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले सुनील कुमार, निखिल कुमार, आदित्य विश्वकर्मा, विराज त्रिवेदी, बृजेश सिंह को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी पांचों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पर्यवेक्षकों व संपूर्ण गीता कंठस्थ रमेश पटेल का भी अंगवस्त्र, श्रीमद् भागवत गीता व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। आयोजक डॉ अनुराग ने एसडीएम समेत मंचासीन अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, गीता व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दिनेश पटेल ने गीता के उपदेश तो डॉ कृष्णचंद्र ने 10 शपथों तथा प्रत्येक सप्ताह में एक बार गीता पर परिचर्चा हेतु कहा। एसडीएम ने कहा कि गीता आत्मसात करने की बात है। जिनका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। सफल आयोजन हेतु डॉ अनुराग को बधाई दी। डॉ कृष्णचंद्र ने डॉ अनुराग को इस धार्मिक आयोजन हेतु गीता भेंट की। अंत में डॉ अनुराग ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शोभा सिंह, पवन सिंह, शोभाराम तिवारी, आरबी सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, धीरज राठौर, विनोद श्रीवास्तव, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, प्रीतेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, ऐश्वर्या सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.