समाजसेवी ने चेयरमैन पद के लिए भाजपा में किया आवेदन – सभी को मिष्ठान खिलाकर लिया आशीर्वाद

फतेहपुर। अखिल भारतीय तैलिक महासभा के जिलाध्यक्ष, समाजसेवी मनोज गांधी ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन पत्र नगर पालिका प्रभारी पुष्पराज पटेल को दिया। भाजपा कार्यालय में मौजूद जिला प्रभारी राम किशोर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। सभी का मिष्ठान खिलाकर मनोज गांधी ने आशीर्वाद भी लिया। मनोज गांधी की माने तो शहर में लगभग 50 हजार वैश्य समाज के लोग रहते हैं। वहीं मनोज गांधी की पकड़ हर समाज के साथ है। लिहाजा अगर भाजपा हाईकमान उनको प्रत्याशी बनाता है तो मनोज गांधी का कहना है कि वह सीट जीत करके भाजपा के खाते में डालने का काम करेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि अगर किन्ही कारणों से भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाती है तो जो भी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनेगा उसके साथ वह खड़े नजर आएंगे क्योंकि वह भाजपा के सच्चे सिपाही है और भारतीय जनता पार्टी के साथ मरते दम तक रहेंगे। जो भी निर्णय भाजपा हाईकमान का होगा वह उन्हें मान्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.