पदाधिकारियों को बांटे सदस्यता के प्रमाण पत्र

फतेहपुर। संगठन मजबूती के उद्देश्य से रविवार को उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से संबद्ध इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्ट्रिक के सभी पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता के प्रमाण पत्र वितरित किये। तत्पश्चात संगठन को अत्याधिक सशक्त बनाने के लिए सभी क्षेत्रों से ट्रेड व्यापारियों को जोड़ने के दिशा-निर्देश देकर नवीनीकरण की बात कही।
उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने इलेक्ट्रानिक इलेक्ट्रिक संगठन के जिलाध्यक्ष मो. अंजुम, नगर अध्यक्ष ऋषि रस्तोगी को संगठन का प्रमाण पत्र सौंपा। श्री मेहरोत्रा ने संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को भी प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर ट्रेड के लगभग दो सैकड़ा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर नये संगठन का निर्माण किया जायेगा। शीघ्र ही इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्ट्रिक संगठन की नई इकाई का गठन किया जायेगा। इस मौके पर अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.