नौ दिन, 200 किमी यात्रा व 150 गांवों में शुरू हुआ संवाद – धाता ब्लाक के किशनपुर ऐरई घाट पहुंची यात्रा

खागा/फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की प्रारंभ हुई नौ दिवसीय एकात्म मानव यमुना दर्शन पद यात्रा बुधवार को धाता ब्लाक के किशनपुर ऐरई घाट पर पहुंची। शाम को यहां पर यमुना आरती का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम यात्रा का पोस्टर जारी करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, यात्रा संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित व अन्य सहयोगियों ने बताया कि 200 किमी की यात्रा में 150 गांवों के ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
नौ दिवसीय पद यात्रा चित्रकूट जनपद के राजापुर हनुमान मंदिर, तुलसी मंदिर के दर्शन से प्रारंभ होगी। प्रवीण पांडेय ने बताया कि मां यमुना का पूजन, पौराणिक स्थलों पर हवन-पूजन, पौधारोपण आदि कार्यक्रमों के अलावा तटीय गांवों के लोगों से संवाद करके प्राचीन भारत के दर्शन का प्रयास होगा। यात्रा संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित का कहना था यात्रा का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास होगा। जिनकी सहायता से यमुना तटवर्ती गांवों की वास्तविक स्थिति और परिवेश को उजागर किया जा सका। यात्रा में जल, जंगल, जमीन, जीव जन का संरक्षण व राज्य बुंदेलखंड निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा। पोस्टर जारी करते समय रजनीश, अनिवेश सिंह, नस्त्रोदम त्रिपाठी, चेतन बाजपेई, आयुष, शनि आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.