अभिषेक प्रदेश अध्यक्ष व मो. यूनुस बने जिलाध्यक्ष – कल्याणपुर दिव्यांग जन समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

फतेहपुर। कल्याणपुर दिव्यांग जन समिति की एक बैठक गुरूवार को आयोजित हुई। जिसमें संगठन मजबूती पर जहां चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों का मनोनयन कर ईमानदारी से कार्य करने का पाठ पढ़ाया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रबंधक खुर्शीद अहमद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अहमद ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन हित में काम करें। दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाये। उन्होने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को जिलाध्यक्ष पद से उनकी कार्यशैली को लेकर हटा दिया गया था। वहीं संगठन मजबूती के उद्देश्य से बैठक में शामिल सभी सदस्यों की सहमति पर आज प्रबंधक ने मो. यूनुस को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया। वहीं काफी समय से खाली चल रहे प्रदेश अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार को नियुक्त कर दिया। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों से प्रबंधक ने आहवान किया कि संगठन हित में ईमानदारी से कार्य किया जाये। नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ने संगठन हित में कार्य करने का प्रबंधक को भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजू विश्वकर्मा, रामशरण, मो. शहीद, चैतन्य कुमार, बृजेश कुमार, अवनि कुमार तिवारी, अबरार अहमद भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.