किरणोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

खागा/फतेहपुर। नगर के कमला बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता किरणोत्सव 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से विज्ञान मॉडल, भाषण, नुक्कड़ नाटक, एकल व युगल नृत्य, गायन, मेहंदी, वाल पेंटिंग और फैशन शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं के सिलेबस अध्ययन के अलावा चतुर्मुखी विकास के लिए यह वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसमे छात्राओं की उत्साहजनक प्रतिभगिता होती है। प्रतियोगिताओं के निर्याणक मंडल में पुरातन छात्राओं ज्योति शुक्ला, ग़ाज़ियाबाद, मीनाक्षी मिश्रा, बैंगलोर और इन्दु दीक्षित, कानपुर द्वारा योगदान दिया गया। अंत में प्रबंध समिति की अध्यक्ष जान्हवी पाण्डेय व प्रधानाचार्या अनामिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.