माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष बने वीरेश – नवगठित कार्यकारिणी का माला पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की एक बैठक शिक्षक भवन में आयोजित हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी नवगठित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने की। उन्होने बताया कि स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज हसवा के वीरेश सिंह तोमर को जिलाध्यक्ष, सर्वोदय इंटर कालेज किशनपुर के पंकज कुमार त्रिपाठी को जिला मंत्री, मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज कोराई के धनंजय कुमार को कोषाध्यक्ष, 108 नागा निर्वाण इंटर कालेज हसवा के अमर सिंह को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह, चंद्रभवन, श्रीराम सिंह, जिला संयुक्त मंत्री के लिए जितेंद्र कुमार गुप्त, योगेंद्र सिंह, अनिरूद्ध सिंह को चुना गया। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप कुमार, संजय सिंह, सुशील कुमार, रामसेवक सिंह, सुभाष चंद्र, शिशुपाल सिंह को शामिल किया। उधर प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित व प्रदीप कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी का संरक्षक चुना गया। प्रदेश महामंत्री समेत प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य डा. आद्या प्रसाद मिश्र समेत अन्य साथियों ने जिला कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया और शिक्षकों के हित में संघर्ष करने की शुभकामना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.