गुरूशरण के विरोध में उतरा भगवती मानव कल्याण संगठन – धार्मिक आस्था को चोंट पहुंचाये जाने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किए जाने की मांग

फतेहपुर। दतिया जिला स्थित पंडोखर धाम के संचालक गुरूशरण शर्मा द्वारा राष्ट्रीय चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को पहुंचायी जा रही चोट पर भगवती मानव कल्याण संगठन विरोध में उतर आया। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गुरूशरण शर्मा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई किये जाने की मांग की गई। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई न हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट आये और पंडोखर धाम के संचालक गुरूशरण शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को दिये गये ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडोखर धाम जिला दतिया के संचालक गुरूशरण शर्मा ने कई राष्ट्रीय चैनलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। उसने हिंदू देवी देवताओं व नारी समाज को अपमानित किया है। चंडालिनी, सूर्पनखा, ताड़का, पूतना जैसे संबोधन करके नारी का घोर अपमान किया जा रहा है। बताया कि सनातन धर्म का मार्गदर्शन करने वाले पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संस्थापक योगीराज शक्तिपुत्र महाराज को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपने वीडियो में वह हमारे सदगुरूदेव के लिए कहता है कि मसल कर रख देंगे। सदगुरूदेव पर चोरी, हत्या जैसे जघन्य अपराध करने का दोषी कह रहा है। जबकि उसके पास किसी प्रकार के साक्ष्य नहीं है। गुरूवर ने उसे चुनौती भी दी है कि जो आरोप लगाये गये हैं उसका प्रमाण अगर दे देंगा तो आजीवन अध्यात्मिक मार्ग छोड़ देंगे। मांग किया कि सनातन धर्म का अपमान करने वाले गुरूशरण शर्मा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाये। यदि ऐसा न हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर रतना सिंह चौहान, अवधेश गुप्ता, गायत्री चौहान, शशि गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, गंगा सागर कुशवाहा, कमलेश कुमारी, सुनीता गुप्ता, मनीषा त्रिपाठी, शिवम भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.