एंटी रोमियो टीम ने महिलाआंे व बालिकाओं को किया जागरूक

फतेहपुर। कल्यानपुर थाने की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के महरहा व प्राइमरी स्कूल कंसपुर गुगौली का भ्रमण करके महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा व नारी सम्मान की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपातकाल में पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर डायल करके मदद ले सकती हैं।
एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक हरी सिंह, महिला कांस्टेबल नीलम पटेल, गायत्री देवी ने महरहा व प्राइमरी स्कूल कंसपुर गुगौली का भ्रमण किया और आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दिया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए पुलिस विभाग के 112, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 विमेन पावर हेल्प लाईन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन पर काल कर सकती हैं। इसके अलावा कल्यानपुर थाने के सीयूजी नंबर 9454403343 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। टीम ने महिला हेल्पलाइन तथा एंटी रोमियो के कार्य सेल्फ डिफेंस अधिक महिला संबंधित कानून अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित महिलाओं, बालिकाओ से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। हेल्पलाइन नंबर प्रयोग करने के तरीके भी बताए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.