गर्लफ्रेंड के साथ थ्री-स्टार होटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने गए युवक की मौत

 

 

लखनऊ में बर्थडे के दिन एक 26 साल के युवक की मौत हो गई। वह गर्लफ्रेंड के साथ थ्री-स्टार होटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचा था। जिस कमरे में दोनों रुके थे, उसी कमरे की खिड़की से गिरकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

घटना बुधवार रात सरोजनी नगर के शांतिनगर स्थित होटल स्काई लाइन की है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम सक्षम सिंह है। वह आलमबाग का रहने वाला था। पिता कारोबारी हैं। शनिवार को सक्षम का बर्थडे था। दोपहर 12 बजे रामनगर की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा।

उसने कमरा नंबर-17 बुक करवाया। दोनों कमरे में ही थे। करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अचानक सक्षम कमरे की खिड़की से गिर गया। खिड़की कांच की थी, उसमें ग्रिल नहीं लगी थी। हादसे के बाद कमरे में उसकी दोस्त चिल्लाई तो होटल स्टॉफ पहुंचा। हादसे की जानकारी पुलिस-परिजनों को दी। तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। थोड़ी देर में सक्षम की मौत हो गई।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
कृष्णा नगर ACP नवीन द्विवेदी ने बताया, “होटल में युवक और युवती गए थे। जांच में सामने आया कि कमरे में पीछे की साइड की खिड़की खुली हुई थी। जहां नशे में धुत सक्षम नीचे गिर गया। कमरे में मौजूद सक्षम की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने सही कारणों का पता चल सकेगा।”

पूछताछ में लड़की ने बताया है कि सक्षम ने शराब पी रखी थी। कमरे की खिड़की खुली हुई थी। सक्षम बेड से उठा, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। सहारा लेने के लिए उसने खिड़की को पकड़ना चाहा, लेकिन शीशा खुला होने वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया।

CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड से बात की। उसने हादसे के बारे में बताया है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या, हादसे समेत सभी एंगल पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कहीं होटल के कमरे में कोई और आया-गया तो नहीं। इसकी जांच की जा रही है। सक्षम और लड़की के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.