लड़के के साथ घूमने पर मां ने लगाई फटकार तो प्रेमी के साथ मिलकर लड़की ने मां की हत्या  

 

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले ही मां ने अपने बेटी को आरोपी लड़के के साथ घूमने पर फटकार लगाई थी। इसी के बाद नाराज लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मारने का प्लान बनाया। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी अभी फरार हैं और केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

मां के ऊपर तब तक चाकू से वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई
यह घटना बुधवार की मुंब्रा इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने अपनी मां का मर्डर कर दिया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो हमें दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर जाने पर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान थे। बॉडी को सरकारी अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

रिश्तेदार के फोन का जवाब नहीं दे रही लड़की
पुलिस ने बताया कि लड़की के रिश्तेदार ने लड़की को कई बार फोन किया, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही है। इसी के बाद रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.