इंदौरी गर्ल को न्यूजीलैंड की गर्लफ्रेंड से हुआ इश्क, रचाएंगी शादी; ऐसी है लव स्टोरी…

 

 

हेडलाइन देखकर चौंकिए नहीं, यह बिल्कुल सच है। इंदौर से न्यूजीलैंड पढ़ने गई यह लड़की जॉब मिलने के बाद वहीं की हो गई है। उसे न्यूजीलैंड की हमउम्र लड़की पसंद आ गई है और उससे सगाई कर ली है। न्यूजीलैंड वाली लड़की टीचर है, जबकि इंदौर की लड़की का जॉब हॉस्पिटिलिटी से जुड़ा है। अब दोनों शादी करने वाले हैं पर तारीख तय नहीं हुई है।  हालांकि, वे ऑफ कैमरा बातचीत के लिए राजी हुईं.. तो शुरू करते हैं एक-दूसरे से 12 हजार किलोमीटर दूर जन्मी दो लड़कियों की लव स्टोरी… इसमें आपको इनकी लिव इन लाइफ के बारे में बताएंगे.. शादी और फैमिली प्लानिंग पर क्या सोचा है.. घर कौन चलाता है…एक-दूसरे की कौन सी डिशेज पसंद हैं..

ऐसे बिता रहे हैं लिव-इन लाइफ…

कभी किराए का कमरा लेकर साथ रहने वालीं नेहा, जूली की जोड़ी अब जूली के घर में रह रही हैं। दोनों के बीच वैसी ही अंडरस्टैंडिंग है, जैसे पति और पत्नी के बीच होती है। झगड़े भी होते हैं और एक-दूसरे रूठने पर मनाते भी हैं। लेकिन इसी रूठने मनाने के कारण उनकी अंडरस्टैंडिंग समझ गए कि हम दोनों की फिलिंग्स और रिएक्शंस एक-दूसरे के लिए लगभग एक जैसे हैं। जैसे कि…

घूमने कहां जाना है, यह कौन तय करता है : वीकैंड पर घूमने कहां जाना है, दोनों कभी इसकी पसंद, कभी उसकी पसंद.. से तय करते हैं।

घर में आज खाना कौन बनाएगा : घर में खाना बनाने में नेहा आगे है और उसके हाथ की आलू-मटर की सब्जी जूली को सबसे ज्यादा पसंद है। जूली के हाथ की बनी शक्शुका (न्यूजीलैण्ड की डिश जिसे मिक्स वेज के ऊपर अंडा डालकर बनाते हैं) नेहा को खूब भाती है। दिलचस्प यह है कि न्यूजीलैंड जाकर नेहा नॉन वेजिटेरियन हो गईं जबकि जूली फुल वेजिटेरियन है।

कुछ लाना है तो खर्च कौन करेगा : नेहा बताती हैं कि यह अंडरस्टैंडिंग हमारे के लिए पहले दिन से ही है। हम अपना-अपना कमाते हैं और खर्च भी अपना-अपना करते हैं। जब कोई एक ही चीज लेनी होती है जो दोनों के यूज में आएंगी तो 50:50 मिलाकर खरीदते हैं या खर्च करते हैं। लॉकडाउन में किराया भी ऐसे ही चुकाते थे।

करियर और फैमिली प्लानिंग के सवाल पर यह दिया जवाब

नेहा कहती हैं कि हमने सगाई कर ली है। अभी कम से कम दो साल करियर पर ध्यान देना है, ग्रोथ करना है। उसके बाद शादी पर विचार करेंगे। खुद का घर हो। न्यूजीलैंड में ही रहना चाहती हूं। वहां साढ़े आठ घंटे यानी साढ़े आठ घंटे ही काम करना हाेता है, उसमें भी तीन ब्रेक और सटरडे, संडे छुट्‌टी है। इंडिया में क्या वर्क कल्चर है, ये सब जानते हैं। वे कहती हैं कि सगाई हुई पर अभी फैमिली प्लानिंग को लेकर कुछ सोचा ही नहीं है। वक्त आएगा तो देखा जाएगा।

अमेरिका का वीजा नहीं मिला इसलिए जाना पड़ा न्यूजीलैंड, ट्रंप को थैंक्यू बोलने की इच्छा

इंडियन लड़की अपनी पढ़ाई और सेटल होने के लिए विदेश जाने वाली थी। सालों पहले ही ये बात उन्होंने तय कर ली थी और अमेरिका सहित कई अन्य देशों को लेकर प्लानिंग की। इस प्लानिंग में न्यूजीलैंड सबसे लास्ट ऑप्शन था। इंडियन लड़की की पहली प्रायोरिटी अमेरिका जाने की थी लेकिन उस वक्त के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीजा की नीतियों में बदलाव कर दिए थे। इस वजह से इंडियन लड़की अमेरिका नहीं जा सकी और आखिरकार सबसे लॉस्ट ऑप्शन न्यूजीलैंड को ही चुनना पड़ा था। न्यूजीलैंड में इसकी मुलाकात उसके भावी जीवनसाथी से हो गई और उसकी जिंदगी बदल गई। इंडियन लड़की ने ये इच्छा जताई है कि वह इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्यू भी बोलना चाहती हूं, वर्ना जूली नहीं मिलती।

न्यूजीलैंड की लड़की बना लेती है इंडियन चाय, बोलती है थोड़ी बहुत हिंदी

इंडिया आने के बाद उन्होंने यहां कई जगह एक्सप्लोर की। इंडियन फूड भी न्यूजीलैंड की लड़की को चखाया जो इन्हें काफी पसंद भी आया। इंडियन लड़की चार साल बाद इंडिया आई वहीं न्यूजीलैंड की लड़की ने भी ऐसा स्वाद पहली बार ही टेस्ट किया। इंडियन लड़की ने उसे ये बताया था कि जो अपने ने इंडियन फूड वहां खाया है वह अच्छा है, लेकिन यहां का इंडियन फूड बहुत ही अच्छा है। इंदौर के छप्पन दुकान पर सबसे पहले जॉनी हॉट डाग खिलवाया। न्यूजीलैंड की लड़की ने इंडियन चाय बनाना तक सीख लिया। वह अब अपनी इंडियन फैमिली के चाय बना लेती है। अब वह टूटे फूटे शब्दों में हिंदी बोलना भी सीख गईं हैं।

इंडिया आए तो इंडियन फैमिली ने किया जोरदार स्वागत

अब ये कपल चार साल बाद इंडिया आया। इस कपल के इंडिया में आने के बाद इंडियन फैमिली ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। दोनों को हार पहनाए, ढोलक पर डांस भी किया। इस वेलकम में फैमिली और इंडियन लड़की के कुछ खास दोस्तों ही इसमें शामिल हुए। घर में पूजा भी रखी गई। खुशी-खुशी फैमिली और फ्रेंड्स ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार किया। सभी मिले बातें की। सभी ने उनके बारे में जाना। इसमें खास बात यह रही कि इंडियन लड़की मां ने बेटी का पूरा सपोर्ट किया और आगे भी करेंगी। उनका कहना है कि मेरे बच्चे जैसी जिदंगी जीना चाहते है वह जी सकते है उसमें कोई इंटरफेयर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मैं तो अपने बच्चों का सपोर्ट करुंगी क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने आगामी दो साल बाद इंडिया में ही धूमधाम से शादी करने की भी बात कहीं।

साइन लेंग्वेज से समझाती है मां, इंडियन ट्रैफिक का लिया मजा

फिलहाल कपल इंडिया में ही घूम रहे हैं और हाल में ही इंदौर आए थे। अलग-अलग वक्त कभी दिन में तो कभी रात में सड़कों पर गाड़ी से घूमने भी निकल जाते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड में घूमना, वहां का माहौल सब कुछ इंडिया से बहुत अलग है। यहां पर इंडियन लड़की ने उसे कई चीजें बताई जो इंडिया के लिए तो सामान्य है, लेकिन इस विदेशी लड़की के लिए चौंकाने वाली है। क्योंकि यहां उसने एक बाइक पर चार-चार लोगों को बैठे देखा। रोड ट्रांसपोर्ट व्हीकल पर लोगों को लटके हुए देखा। जैसे देख उसने भी ऐसा करने की इच्छा जाहिर की। इंडिया में रात में सड़कों पर घूमने के दौरान उन्हें ये एहसास भी हुआ कि यहां स्ट्रीट डॉग्स भी है।

इंडियन रीति-रिवाज से शादी की प्लानिंग, घोड़ी पर बैठेंगी नेहा

इस कपल की शादी को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। इंडियन लड़की नेहा की मम्मी का कहना है कि उनकी इच्छा है कि इंडियन रीति-रिवाज के साथ वह इंडिया में ही उनकी शादी करना चाहती है। वहां के रीति-रिवाज और इंडियन रीति-रिवाज में अंतर है। वहीं इंडियन गर्ल की भी इच्छा है कि वह अपनी शादी में घोड़ी पर बैठकर जाए। पहले भी वह इस बारे में सोचती थी कि आखिर लड़का ही क्यों घोड़ी पर बैठकर आता है लड़की भी घोड़ी पर बैठकर आ सकती है। इसी वजह से वह अपनी शादी में घोड़ी पर बैठकर शादी में आएगी।

दोनों फैमिली अपनी बेटे को दूल्हा मानने लगीं

दोनों फैमिली की बात करें तो उनके लिए बहुएं भी अलग-अलग हैं। यानी इंडियन फैमिली के लिए विदेशी लड़की बहू हो गई हैं तो न्यूजीलैंड में उनके लिए इंडियन गर्ल बहू है। हालांकि इंडियन गर्ल न्यूजीलैंड की लड़की से उम्र में मामूली बड़ी है।

फैमिली को भी सेटल करना चाहती है

इंडियन लड़की ने बताया कि वह अपने फैमिली मेंबर यानी भाई, बहन को भी सेटल करना चाहती है। अगर न्यूजीलैंड में उन्हें जरुरत लगी या इंडिया में भी उन्हें कुछ जरुरत लगती है तो वह अपना पूरा सहयोग करेंगी। फिर चाहे बिजनेस सेटअप करने की बात हो या फिर कोई अच्छी कंपनी में जॉब की। वह अपना पूरा प्रयास करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.