नव संकल्प उठाएं, दूसरों की मदद को आगे आएं – डायल-112 ने स्टाल लगाकर नागरिकों को किया जागरूक

फतेहपुर। नववर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं को पहुंचाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे तीन दिवसीय अभियान के दूसरे दिन डायल-112 ने नव संकल्प उठाएं, दूसरों की मदद को आगे आएं के संदेश के साथ स्टाल लगाकर नागरिकों को जागरूक किया।
डायल-112 पुलिस ने शहर के वर्मा तिराहा के निकट स्थित विशाल मेगा मार्ग व पक्का तालाब स्थित पं. अटल बिहारी बाजपेई पार्क में स्टाल लगाये। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से संवाद कर उनसे 112 की सवेरा व नाइट एस्कार्ट सेवा (महिला पीआरवी) की जानकारी साझा की। मित्र पुलिसिंग का संदेश देकर पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है इसके बारे में भी बताया। बताया कि आपातकालीन सेवाओं के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए अपने दो पहिया व चार पहिया वाहन पीआरवी भी तैनात किए हैं। जिससे नागरिक जान सकें कि आपातकालीन सेवा कैसे काम करती है। बच्चों को कामिक बुक, पम्पलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गई। कामिक में छोटे-छोटे स्लोगन जैसे डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ, फोन उठाएं, 112 मिलाएं लिखे गये हैं। नागरिकों ने मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराहा। यह जानकारी डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.