यमुना संवाद में ग्रामवासियों के निकले आंसू – बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष से साक्षा किया दर्द

खागा/फतेहपुर। शनिवार को विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान संवाद का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम मां यमुना, टिकरी माता, महेश बाबा की आस-पास सफाई की। इसके उपरांत सभी पूजन आरती की। सभी ने आरती कर आशीर्वाद में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की कामना की।
आयोजित संवाद में यमुना तटवर्ती ग्रामवासियों का सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी मुद्दे पर दर्द छलका। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने जल, जंगल, जमीन, जीव-जन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के नारे संग जारी संघर्ष में ग्रामवासियों का आशीर्वाद मांगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुई नौ दिवसीय पद यात्रा के विषय में सबको अवगत कराया। संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि तटवर्ती गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तमाम आवश्यकताएं हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग रहते हैं। ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं पर चिंतन के साथ ही समिति उनकी पीड़ा को सरकार में बैठे जिम्मेदारो पहुंचायेगी। इस मौके पर दुर्गेश अवस्थी, धनंजय दीक्षित, अन्नू मिश्रा, परमेश निषाद, हिमांशु त्रिपाठी, चंदिका, सज्जन, राजू, विनोद, वेद प्रकाश निषाद, अमन दीक्षित, वैंकटेश दीक्षित, कार्तिक दीक्षित, ईशू दीक्षित, सुनीत दीक्षित, छंगू यादव, राजा यादव आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.