कार सवार 5 युवकों ने एक लड़की को 4KM तक घसीटा, मौत, पीठ-सिर की हड्डियां तक छिल गईं

 

 

नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। उनमें कार के नीचे युवती को घिसटते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी बेहद दर्दनाक मौत हुई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।

चश्मदीद का दावा- कार का बेगमपुर तक पीछा किया
एक चश्मदीद दीपक ने दावा किया कि पीसीआर वैन को हादसे के बारे में बताने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपक नाम के इस व्यक्ति ने इंडिया टुडे को बताया कि वह सुबह सवा तीन बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था, तभी उसने कार को महिला को घसीटते हुए देखा। दीपक बेगमपुर तक बलेनो कार के पीछे गया। पुलिस ने सुबह 5 बजे तक कार्रवाई नहीं की इस बीच दीपक ने पुलिस को फोन किया, लेकिन सुबह 5 बजे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीसीआर वैन की पुलिस होश में नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक्शन लेने में इंटरेस्ट नहीं लिया।

अब जानते हैं पीड़ित लड़की कौन थी

पीड़ित लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। ऐसा बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार बेलेनो से उसी रास्ते पर थे।

परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं, कहा- निर्भया जैसा केस
परिवार ने कहा- यह रेप के बाद मर्डर का मामला है। उसके कपड़े ऐसे ही नहीं फट सकते है। जब वह मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। हम चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जांच हो। पीड़ित लड़की के मामा प्रेम सिंह ने कहा कि यह केस निर्भया जैसा है। हम न्याय चाहते हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।

युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी मेरे लिए सब कुछ थी। वह कल पंजाबी बाग में काम करने गई थी। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली और कहा कि वह रात 10 बजे तक लौट आएगी। मुझे सुबह उसकी दुर्घटना के बारे में बताया गया था लेकिन अब तक मैंने उसका शव नहीं देखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.