घने कोहरे के बीच कांग्रेस समर्थकों ने शर्ट उतारकर किया डांस

 

 

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल और कुरुक्षेत्र रहेगी। यात्रा की शुरूआत सुबह 6 बजे तरावड़ी से हुई। धुंध व हलके अंधेरे में राहुल गांधी पैदल चले। रास्ते में राहुल गांधी सड़के किनारे खड़े लोगों को खुद अपने पास बुलाकर बातचीत की। बच्चों को टॉफी भी दी। इससे पहले एक युवक ने सुरक्षा घेरे के अंदर यात्रा में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने धक्के देकर उसे निकाल दिया।

उनके साथ KC वेणुगोपाल, भूपेन्द्र हुड्‌डा, कुमारी सैलजा व दीपेन्द्र हुड्‌डा भी रहे। पहले यात्रा सुबह साढ़े 8 बजे रायपुर रोड़ान स्थित एक ढाबा पर टी-ब्रैक के लिए रुकी। यहां राहुल ने चाय पी और लोगों कुछ देर बात भी की। यात्रा अब मॉर्निंग ब्रैक के लिए समाना बहु में रुक गई है। यहां से सीधे राहुल गांधी कुरुक्षेत्र के जिरबाड़ी पहुंचकर 3 बजे फिर से यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले कुरुक्षेत्र में ही राहुल गांधी की एक बजे प्रैसवार्ता भी करेंगे।

दोपहर 1 बजे राहुल गांधी की कुरुक्षेत्र में प्रेस कान्फ्रेंस होगी। फिर शाम 6 बजे राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर महाआरती में हिस्सा लेंगे।ब्रह्मसरोवर में आरती करने के पश्चात राहुल गांधी गांव प्रतापगढ़ स्थित जिंदल हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
कांग्रेस से लाडवा विधायक मेवा राम और कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने बताया कि राहुल गांधी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष DK शिवकुमार, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राव दान सिंह, हरियाणा की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व महासचिव रणदीप सुरजेवाला व मनदीप चटठा, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश प्रभारी वरूण चौधरी, यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत अन्य नेता शामिल रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.