पूरे दिन छाई रही बदली, सर्द हवाओं से ठिठुर उठा दोआबा मार्गो में रहा संनाटा, कामकाजी लोग ही निकले बाहर

फ़तेहपुर। कंपकपा देने वाली सर्दियों से लोगो को रहत मिलती नही दिखाई दे रही। शीत लहर व ठंड का प्रकोप उफान पर है जिससे आम जनमानस बदहाल नज़र आ रहा है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा व बादल छाए रहने से इंसान व पशु पक्षी बेहाल नज़र आये। सर्दी के सितम ने लोगो को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन न होने से हाड़ कंपाऊ ठंड से जूझना पड़ा। और पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। घर से निकलने वाले लोग स्वेटर जैकट पहनने के बाद भी शीत लहर के कारण सर्दी की मार से बेहाल दिखाई दिये। स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चो को जहाँ राहत मिली जबकि रोज़मर्रा के काम करने वालो के अलावा सड़को से आम दिनों में दिखाई देने वाली भीड़ नदारत रही। सड़को पर दो पहिया व चार पहिया वाहनो की संख्या भी रोज़ की अपेक्षा कम ही रही। बर्फीली हवाओ सर्दी से बचने के लिये लोग घरों में ही दुबके रहे और रूम हीटर ब्लोवर के अलावा घरो के अंदर भी ठंड से बचने के लिये आग को सहारा बनाये रहे। नगर पालिका परिषद द्वारा जलवाए जा रहे अलाव छलावा साबित हो रहे है। राहगीरों व सड़को पर जीवन गुज़रने वालो का सहारा सड़को के आस पास जलने वाले अलाव की आग बन रही है। कोहरे व धुंध ने जहां हाइवे की रफ्तार को छीन लिया। कोहरे के कारण वाहन लगभग रेंगते हुए दिखाई दिये। जबकि कोहरे के कारण ट्रेने भी निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है। लोगो को आने जाने के लिये कई कई घण्टे तक अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। ठंड को देखते हुए लोग अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर अपना आरक्षण तक रद्द करवा रहे है। कडकडाती हुई ठंड़ से सबसे अधिक निराश्रित लोग परेशान है। सर पर छत न होने की वजह से रात बिताने के लिये इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। ठंड की तेजी देखकर ऊपर वाले से निजात दिलाये जाने की गुहार लगा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.