गर्लफ्रेंड को मारा, अंग निकालकर बेचे, बॉडी पार्ट्स की सबसे ज्यादा कीमत ब्लैक मार्केट में, हार्ट-लिवर 16 करोड़, तो हड्डी 40 हजार की

 

 

अंगदान महादान कहा जाता है। मगर इस दान से लोग कतराते हैं। वहीं, हडि्डयों के दान में तो लोग और भी पीछे हट जाते हैं। क्योंकि लोग सामाजिक-धार्मिक वजहों से यह मानते हैं कि इससे मरने वाले व्यक्ति का शरीर खराब हो जाता है। भारत में अंग न मिलने से हर साल करीब 5 लाख लोग दम तोड़ रहे हैं। यही स्थिति पूरी दुनिया में है।

अंगों की इसी कमी के चलते देश और दुनिया के ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बॉडी ऑर्गन बेचे जा रहे हैं, जो गैरकानूनी तरीके से हासिल किए जाते हैं। तीन केस स्टडी से समझते हैं कि ऑर्गन डोनेशन की कमी कितनी है और इसकी जरूरत क्यों है और किस तरह से इसकी तस्करी की जा रही है।

केस-1: 20 साल में बस 30 लोगों ने हड्डी डोनेट की

एम्स, दिल्ली को 2020 के बाद से पहली बार बोन डोनेशन 17 दिसंबर, 2022 को मिला। यह बोन डोनेशन एक सैनिक की 28 साल की पत्नी का था, जो आर-आर हॉस्पिटल में ब्रेन डेड स्थिति में थी।

ब्रेन डेड महिला की जांघों की हड्डियां फीमर, टिबिया फिबुला और पटेला निकाली गईं। इन्हें एम्स भेजा गया। बता दें कि 1999 में एम्स में बोन बैंक स्थापित होने के बाद से मार्च, 2020 तक 30 लोगों की हडि्डयां डोनेट हुईं।

केस-2: स्पेनिश महिला के अंगदान से 5 की बची जान

ब्रेन डेड स्पेनिश महिला के अंगदान से चार भारतीयों और एक लेबनानी नागरिक की जान बचाई गई।

असल में, टेरेसा मारिया फर्नांडीज भारत घूमने के लिए आई थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद मारिया को 5 जनवरी को मुंबई के जसलोक अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आजाद ईरानी और न्यूरोसर्जन डॉ. सुधीर अंबेकर ने उनका ऑपरेशन किया।

मारिया की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। खबर सुनकर मुंबई पहुंचे उनके बेटे और बेटी की सहमति पर मारिया के लंग्स, लिवर और दोनों किडनी भारतीय मरीजों की दी गईं, जबकि उनका हार्ट लेबनानी नागरिक को ट्रांसप्लांट किया गया। मारिया की बोन्स भी डोनेट की गईं।

केस-3: गर्लफ्रेंड का दिल चुराने वाले ने ही निकाल लिया हार्ट

मेक्सिको की एक लड़की को गेमिंग ऐप पर पेरू के एक लड़के से इश्क हुआ। दोनों में प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि लड़की करीब 5000 किलाेमीटर का सफर करके अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पेरु पहुंच गई। वह तो यही समझती रही कि उसे अपना प्यार मिल चुका है, मगर हकीकत कुछ और ही थी।

कुछ दिन सब ठीकठाक रहा, फिर कुछ वक्त बाद लड़के ने लड़की की हत्या कर दी और उसके हार्ट समेत लाइफ सेविंग ऑर्गन्स निकाल लिए। बाकी बॉडी के टुकड़े कर उन्हें समुद्र में फेंक दिया। पुलिस को जब लड़की की लाश मिली तो उसकी बॉडी में कई ऑर्गन्स नहीं थे।

यह कहानी है मैक्सिकन लड़की ब्लांका ऑरेलैनो की, जिसने अपने बॉयफ्रेंड जुआन पॉब्लो के प्यार की खातिर पिछले साल 7 जुलाई को मेक्सिको सिटी से पेरू की राजधानी लीमा के लिए उड़ान भरी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.