महाराष्ट्र-अमेरिका में अंडों की कमी, दाल, पनीर, राजमा से प्रोटीन की कमी को करें दूर, बेकिंग के लिए यूज करें केला, दही 4 घंटे पहले

 

 

महाराष्ट्र और अमेरिका में अंडों की कमी हो रही है। दोनों जगहों पर इसकी वजह अलग हैं।
महाराष्ट्र में डिमांड ज्यादा सप्लाई कम
यहां हर दिन 2.25 करोड़ से भी ज्यादा अंडों की मांग है। मगर राज्य में सिर्फ 1.25 करोड़ अंडे ही पैदा होते हैं। ऐसे में अंडों की डिमांड ज्यादा है और सप्लाई कम। इस वजह से राज्य में लगातार अंडों की कीमत बढ़ रही है।

अमेरिकी में बर्ड फ्लू और महंगाई
पिछले दिनों अमेरिका में बर्ड फ्लू फैला था। इसके अलावा मुर्गी को खिलाने वाले दाने, तेल और लेबर की बढ़ती कीमतों की वजह से इंडस्ट्री को नुकसान झेलना पड़ा। इसी वजह से अमेरिका में अंडों की कमी हो गई है और कीमत बढ़ गई है।
आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि अंडों की जगह खाने और कुकिंग के लिए क्या इस्तेमाल किया जा सकता है, अंडों की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है, एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं और क्या अंडे खाने से कोई नुकसान भी होता है…

सवाल: फिर महाराष्ट्र में कैसे इस कमी को पूरा किया जा रहा है?
जवाब:
 महाराष्ट्र में कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु से अंडें मंगवाएं जा रहे हैं। वहीं राज्य का एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट सब्सिडी और दूसरी सुविधाएं देकर अंडों की पैदावार बढ़ाने की ओर काम कर रहा है।एक अंडे की न्यूट्रिशनल वैल्यू नीचे लिखे पॉइंट्स से समझें…

  • कैलोरीज- 75
  • प्रोटीन- 7 ग्राम
  • फैट- 5 ग्राम
  • सेचुरेटेड फैट- 1.6 ग्राम
  • आयरन, विटामिन और मिनरल्स

सवाल: अंडों की कमी अगर हमारे राज्य में भी हो जाएं तो उनकी तरह क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?
जवाब: 
महाराष्ट्र में अंडे की कीमत बढ़ गई है। इससे…

  • ब्रेकफास्ट में ज्यादातर लोग अंडे और ब्रेड इसलिए खाते हैं क्योंकि वह सस्ता है और जल्दी पकने वाला ऑप्शन है। कीमत बढ़ने से परेशानी हो रही है।
  • बेकरी प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं क्योंकि उन्हें बनाने में अंडों का ही इस्तेमाल किया जाता है।
  • जिम जाने वाले लोगों को दिक्कत होगी क्योंकि प्रोटीन इन्टेक के लिए ज्यादातर लोग अंडों पर ही निर्भर हैं।
  • सवाल: बिस्कुट, केक और दूसरी बेकरी की चीजों में लोग अक्सर अंडे मिलाते हैं, उसकी जगह क्या डाल सकते हैं?
    जवाब: 
    कुकिंग में आमतौर पर अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स यानी सामग्री को एक-दूसरे के साथ बाइंड करने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। अंडे से सॉफ्टनेस आती है। केक और ब्रेड जैसी चीजें अंडा डालने से फूली-फूली बनती हैं।
    अंडा न होने पर कुकिंग के लिए इन 10 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं…

    1. केला
    2. चिया और फ्लैक्ससीड
    3. सिरका या बेकिंग सोडा
    4. दही या छाछ
    5. अरारोट पाऊडर
    6. कार्बोनेटेड वॉटर
    7. कद्दू
    8. आलू
    9. ऑलिव ऑयल
    10. कॉर्नस्टार्च

    सवाल: बच्चें, बूढ़े, गर्भवती महिलाएं और अडल्ट्स को एक दिन में कितने अंडें खाना फायदेमंद होता है?
    जवाब: 
    आपके शरीर को कितने प्रोटीन की जरूरत है इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं।
    बच्चे: छोटे बच्चों को एक या दो अंडे खिला सकते हैं। मगर उन्हें रोजाना अंडा न दें। हफ्ते में एक या दो बार ही बच्चे को अंडे दें। प्रोटीन के कई दूसरे सोर्स जैसे दूध, दाल भी दें।
    बूढ़े: 1 या 2 अंडों से ज्यादा न खाएं। ज्यादा अंडे खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। अंडे का सफेद हिस्सा खाना बेहतर होगा।
    गर्भवती महिलाएं: इन्हें अंडे का सफेद हिस्सा ही खाना चाहिए। फर्स्ट ट्राइमेस्टर के बाद इन्हें ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। 1 से 2 अंडे से ज्यादा खाने से इंडाजेशन की समस्या हो सकती है।
    अडल्ट: बॉडी बिल्डिंग करने वाले अडल्ट्स को अंडे का सफेद हिस्सा खाना चाहिए। अगर जिम नहीं जाते हैं तो दिन में 3 से 4 अंडे से ज्यादा न खाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.