आदर्श व्यापार मंडल की हसवा ब्लाक इकाई गठित – मो. राकिब अध्यक्ष व श्याम बाबू बने महामंत्री

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक हसवा में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हसवा ब्लाक इकाई का गठन किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के अलावा विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शकील अकबर पहुंचे। हसवा ग्राम प्रधान मोहम्मद राशिद समेत कस्बे के ग्रामीणों की उपस्थिति में हसवा ब्लाक इकाई का गठन किया गया। जिसमें मो. राकिब अध्यक्ष, श्याम बाबू मौर्य महामंत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष आदिल जफर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जहीर उद्दीन, संगठन, उप मंत्री अंगद पासवान, संगठन मंत्री राजू मौर्या, संगठन मंत्री मो. तारीक, प्रचार मंत्री राजकरन मौर्य, प्रचार मंत्री मेराज सलमानी, कृपाल भास्कर आदि शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल संगठन से जुड़े किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने प्रदेश में व्यापारियों से जुड़े दर्जनों मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया है। आगे भी करते रहेंगे। व्यापारियों को किसी भी तरह के सुख-दुख में आदर्श व्यापार मंडल हमेशा साथ खड़ा है। व्यापारियों को किसी तरह की कोई समस्या है तो कभी भी संगठन से संपर्क किया जा सकता है। जिसको लेकर आदर्श व्यापार मंडल उसकी पूरी सहायता करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.