फिर जहरीली शराब से 8 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर मचाया है। सीवान जिले में पिछले 24 घंटों में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत हो गई है। एक मौत गोपालगंज में भी हुई है।

14 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि सैनिटाइजर बनाने के लिए कोलकाता से स्प्रिट मंगाई गई थी, उसी से शराब बनी थी। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जहरीली शराब के अधिकतर मामले जिले के लकड़ी नवीगंज OP थाना क्षेत्र के बाला और भोपतपुर गांव में हैं। रविवार शाम को अचानक एक-एक करके मरीज सदर अस्पताल आने लगे। देर शाम अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह से अब तक 5 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया और गांव के लोगों का कहना है कि मरने की संख्या 8 से ज्यादा है। 41 दिन पहले छपरा में 70 से ज्यादा मौतों हो गई थीं।

जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की हालत गंभीर है। सीवान में 2 लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी 12 लोगों रेफर किया गया है। 3 लोग इलाज के लिए गोरखपुर और 9 लोगों को पटना लाया गया है।

पत्नी बोली- शराब पीकर आए आंखों की रोशनी गई और मौत

सोहेला देवी ने बताया कि पति धुरेधर मांझी रविवार की रात शराब पीकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी। आंखें लाल होने लगीं। उनको दिखाई नहीं दे रहा था। इसके उन्हें लकड़ी नबीगंज अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सीवान अस्पताल भेज दिया गया। जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे पटना ले जाने के दौरान अमनौर में उनकी मौत हो गई है। धुरेधर के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

जहरीली शराब से मरने वाले

  • सुरेंद्र रावत (30)
  • नरेश रावत (42)
  • घुरेधर मांझी (37)
  • जनकदेव रावत (30)
  • राजेश रावत (25)
  • जितेंद्र मांझी (18)
  • राजू मांझी (35)
  • नारायण साह(55), जिला-गोपालगंज
Leave A Reply

Your email address will not be published.