पिता ने अपनी ही बेटी की बीच अदालत में गोली मार कर की हत्या

 

 

पाकिस्तान में एक पिता ने अपनी ही बेटी की बीच अदालत में गोली मार कर हत्या कर दी। लड़की का कसूर बस इतना था कि उसने अपनी मर्जी से अपना घर बसाया था। जबकि उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

लड़की की उम्र मात्र 19 साल थी। उसने 10 दिन पहले ही शादी की थी।

वज़ीरिस्तान के ट्राइबल इलाके की रहने वाली एक नई नवेली दुल्हन कराची सिटी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने आई थी।

कोर्ट में उसका पिता भी मौजूद था। बेटी को देखते ही पिता ने जज, वकील और सुरक्षाकर्मियों के बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए। उधर, आरोपी पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है

पति को छुड़ाने कोर्ट आई थी लड़की

10 दिन पहले मृतक लड़की ने अपने इलाके के एक डॉक्टर के साथ शादी कर ली। घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। जिसके चलते उसने अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस में बेटी के अपहरण के मुकदमा दर्ज करा डॉक्टर को आरोपी बनाया।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। सोमवार को लड़की अपने डॉक्टर पति के पक्ष में बयान देने अदालत आई थी। उसका बयान दर्ज हो और वो अपने पति के साथ घर जाए; इससे पहले ही पिता ने उसकी हत्या कर दी।

पाकिस्तान में नासूर बन चुका है ऑनर किलिंग

पाकिस्तानी सोसाइटी में ऑनर किलिंग नासूर बन चुका है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक हर साल लगभग 700 लड़कियां ‘ऑनर किलिंग’ में मारी जाती हैं। ये आंकड़े सरकारी हैं। पाकिस्तान में काम करने वाली संस्थाओं के मुताबिक ऐसी लड़कियों की तादाद हजारों में है, जिनकी हत्या शान के नाम पर की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.